उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना के मामले, देहरादून में मिले 6 मरीज

उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार को एक ही दिन में कोविड संक्रमण के 6 नए मामले सामने आए हैं. इसमें सभी मरीज देहरादून के रहने वाले हैं. प्रदेश में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है.

देहरादून जिले के कोविड नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉक्टर चंदन सिंह ने बताया शनिवार को 6 नए मरीज कोविड पॉजिटिव मिले हैं. धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है. चुना भट्टा निवासी 17 वर्षीय फीमेल कोविड पॉजिटिव पाई गई है. रायपुर क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला, मिस्सर वाला के रहने वाले 48 वर्षीय मरीज, राजपुर के रहने वाले 88 साल के बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इसके अलावा जीएमएस रोड स्थित इंजीनियर्स एंक्लेव निवासी 19 तारीख को अहमदाबाद से वापस लौटे थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर जब उन्होंने कोरोना जांच कराई तो मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. एक ही दिन में 6 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है.

आज मिले सभी कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं. कोविड नोडल अधिकारी के मुताबिक मानसून में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. यह एक वायरस है. वायरस के लिए मानसून सीजन प्रतिकूल माना जाता है. उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *