कैंचीधाम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी धामी सरकार, मुख्य सचिव ने यातायात व्यवस्था पर दिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड के अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच स्थित कैंचीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जिसके चलते कई बार जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. जिसको देखते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को कैंची धाम में यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए. साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में, सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार करने को भी कहा.

मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए. उन्होंने कहा इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त जरूरत है. जिसको देखते सीएस ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को बेहतर किया जाए. जिन मार्गों का चौड़ीकरण किया जाना सम्भव हो उसका चौड़ीकरण किया जाए. उन्होंने कहा कि नए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए विकसित किए जाए. धाम के लिए एक व्यवस्थित शटल सेवा शुरू की जाए. साथ ही मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि वीकेंड में लगने वाले जाम को कंट्रोल किया जा सके. उन्होंने कहा मोबिलिटी प्लान को लागू कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए.

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए दिए जाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा पार्किंग आदि स्थलों में डिस्प्ले के जरिए यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करायी जाए. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रूट एवं भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया जाए. साथ ही विभिन्न मार्गो में वन-वे को प्रयोग किया जा सकता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *