देहरादून: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए दीपक जलाए. इसके बाद सीएम धामी ने शासकीय आवास पर सपरिवार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर फूलों की रंगोली बनाई.साथ ही सीएम धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत उधम सिंह नगर जिले के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया. इसी बीच केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया.
शासकीय आवास पर सपरिवार श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर फूलों की रंगोली बनाई और दीप प्रज्ज्वलित किए।
यह हम सभी के लिए अत्यंत सौभाग्य के क्षण हैं। आइए, हम सभी प्रदेशवासी अपने घरों में इस प्राण प्रतिष्ठा के पावन पर्व को महोत्सव की भांति हर्षोल्लास, उत्साह एवं… pic.twitter.com/DpL7dIMNyv
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) January 21, 2024
सीएम धामी ने पीएम मोदी की सराहना
सीएम ने कहा कि “जब मैं छोटा था तो मैंने अयोध्या में देखा कि श्री राम टेंट में विराजमान हैं. यह देख मन को पीड़ा हुई, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है. उन्होंने कहा कि “ये अवसर हमको लंबे संघर्ष के बाद मिला है. इसमें हमारे पूज्य संतों का भी आशीर्वाद है.
LIVE: श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दीपोत्सव में प्रतिभाग करते हुए
https://t.co/tyYR7tx1fO— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) January 21, 2024
उत्तराखंड के लोग राम और देश भक्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं. जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है. हम सौभाग्यशाली हैं जो आज प्रभु श्रीराम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं.
वर्षों के तप, संघर्ष और संकल्पों के परिणामस्वरूप श्री राम मन्दिर का स्वप्न साकार हुआ है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए… pic.twitter.com/lCoZHSuzCR
— Pushkar Singh Dhami (Modi Ka Parivar) (@pushkardhami) January 21, 2024
सीएम धामी ने श्री राम धुन का किया उद्घोष
प्रधानमंत्री जी 11 दिन की कठिन साधना कर रहे हैं. आने वाले समय में भारत विश्व को राह दिखाए, इसके लिए वो अपना पल-पल समर्पित कर रहे हैं.बता दें कि इससे पहले सीएम धामी ने देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया. इस दौरान सीएम धामी ने श्री राम धुन का उद्घोष किया.