फिर गरजा धामी सरकार का बुल्डोजर,रामनगर में 3 अवैध मजारों को किया ध्वस्त, अब तक 541 मजारें हटाईं, 7000 एकड़ जमीन मुक्त

खबर उत्तराखंड

देहरादून: नैनीताल जिले के कॉर्बेट सिटी रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई 3 अवैध मजारों को आज उत्तराखंड सरकार ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। ये अवैध मजारे दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थीं और इन्हें प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में धामी सरकार का सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, पंचायत चुनावों के बाद पुनः शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों कहा था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान थमा नहीं है।

नहीं मिला कोई अवशेष

इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को आज प्रशासन ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। इनके नीचे किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले, पक्के सीमेंट के बनी इस संरचनाओं को डंपर में डाल कर ले जाया गया। एक अवैध मजार सरकारी स्कूल में भी बनी हुई थी।

उक्त मजार को भी आज हटा दिया गया। नैनीताल एडीएम विवेक राय ने बताया कि उक्त अवैध रूप से निर्मित संरचनाओं को आज हटा दिया गया, हटाने से दो हफ्ता पूर्व उक्त स्थल पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। जानकारी के मुताबिक एक मजार एक बड़े रिसॉर्ट के अंदर भी थी जिसे रिसॉर्ट मालिक की सहमति से हटा दिया गया है।

अब तक 541 मजारें हटाई गईं

उत्तराखंड में अब तक सरकारी भूमि पर बनी 541 अवैध मजारें,धामी सरकार ने हटवा दी है, खास बात ये कि उनमें से किसी में भी किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले हैं। धामी सरकार ने अब तक 7000 एकड़ सरकारी भूमि को भी अवैध कब्जे से मुक्त करवा लिया है। हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी आई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *