बिहारी महासभा के सदस्य राकेश त्रिपाठी के पुत्र शिबू त्रिपाठी को मिला रामनाथ गोयनका अवॉर्ड, महासभा ने दी बधाई

उत्तराखंड

देहरादून: ई दिल्ली में रामनाथ गोयनका अवार्ड के विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन प्रतिभाशाली पत्रकारों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और The Indian Express के संस्थापक रामनाथ गोयनका को आपातकाल के दौरान उनकी पत्रकारिता के लिए श्रद्धांजलि दी। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में प्रिंट, डिजिटल और ब्रॉडकास्ट मीडिया के पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में उनके बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे इंडिया टुडे डिजिटल के असिस्टेंट एडिटर शिबू त्रिपाठी को भी रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला है. शिबू त्रिपाठी को ये अवॉर्ड जोशीमठ की कवरेज के लिए प्रदान किया गया है।

बिहारी महासभा के सदस्य राकेश त्रिपाठी के पुत्र हैं शिबू

आपको बता दें शिबू त्रिपाठी BMS यानि बिहारी महासभा के सदस्य राकेश त्रिपाठी के पुत्र हैं , शिबू त्रिपाठी को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिलने पर उत्तराखंड बिहारी महासभा के पदाधिकारियों ने खुशी ज़ाहिर की है और कहा है की बिहारी महासभा इस सम्मान पर बहुत गर्व महसूस करती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *