सीएम का चंपावत दौरा: घटकू मंदिर में की पूजा अर्चना, स्थानीय लोगों की समस्यायेँ सुनी…

उत्तराखंड

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चंपावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत चंपावत के टनकपुर स्टेडियम हेलीपैड पर पहुंचे जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर ही आगंतुक स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना एवं कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता की जिसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा टनकपुर के विष्णुपुरी क्षेत्र निवासी स्वर्गीय प्रकाश चंद्र गहतोड़ी के आवास के लिए प्रस्थान कर गए जहां मुख्यमंत्री का समय आरक्षित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के घटकू मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं शांति की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनता से भेंट की तथा उनकी समस्यायें सुनी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *