हरिद्वार फायरिंग मामला: MLA उमेश कुमार को मिली जमानत, प्रणव सिंह चैंपियन गए जेल 

उत्तराखंड

रुड़की: हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को कोर्ट में पेश किया गया. उमेश कुमार के खिलाफ पूर्व विधायक प्रंणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी में रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. कोर्ट ने 40-40 हजार के दो मुचलकों पर विधायक उमेश कुमार को जमानत दे दी है. वहीं प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है.

कुंवरानी देवयानी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार 25 जनवरी रात को करीब 9 बजे के करीब उमेश कुमार उनके महल और कैंप कार्यालय पर आए थे. इस दौरान उमेश कुमार ने उनके घर में घुसने का भी प्रयास किया था. कुंवरानी देवयानी की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उमेश कुमार को जमानत दे ही है.

वहीं इससे पहले प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन और उसके चार साथियों को 14 दिन के लिए जेल भेजा है. बता दें कि प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप है कि वो अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिसके बाद पुलिस ने प्रणव सिंह चैंपियन और उसके चार साथियों को देहरादून से गिरफ्तार किया था. चैंपियन को भी आज कोर्ट में पेश किया गया था.

जानिए कहा से शुरू हुआ दोनों नेताओं के बीच विवाद

बता दें कि साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रंणव सिंह चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया था. वहीं उमेश कुमार इसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे. इस चुनाव में उमेश कुमार से कुंवरानी देवयानी हार गई थी. तभी से दोनों नेताओं के बीच में टशन चलती आ रही है. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे को गरियाते हुए नजर आते है. लेकिन शनिवार को दोनों के बीच फिर से सोशल मीडिया पर टिका टिप्पणी हुई.

इसके बाद उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ शनिवार रात को प्रंणव सिंह चैंपियन के महल पर पहुंचे और हंगामा किया. वहीं रविवार को प्रंणव सिंह चैंपियन भी अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के कार्यायल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की. इसके बाद प्रंणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों ने फायरिंग भी की. जिसका वीडियो भी सामने आया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *