वैश्विक निवेशक सम्मेलन मे PM के आने की उम्मीद, चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश, ढाई लाख को नौकरी का लक्ष्य

देहरादून: वैश्विक निवेशक सम्मेलन के जरिये प्रदेश सरकार ने आगामी चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। जिसमें ढाई लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। आयोजन पर लगभग 67.40 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। अगस्त से देश-विदेश में नौ शहरों में रोड शो शुरू […]

Continue Reading

हाईकोर्ट ने वर्षवार मांगी रिपोर्ट, पूछा – विधानसभा – सचिवालय में किसके कार्यकाल में कितनी नियुक्तियां हुईं?

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विधानसभा सचिवालय में हुईं अवैध नियक्तियों के मामले में याचिकाकर्ता और विधानसभा सचिवालय से वर्ष 2000 से 2021 तक किसके कार्यकाल में कितनी नियुक्तियां हुई, उसकी वर्षवार रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि तीन सप्ताह के भीतर कोर्ट को यह रिपोर्ट शपथपत्र के माध्यम से पेश करें। मामले की अगली […]

Continue Reading

उत्तराखंड: यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार, धामी सरकार जल्द बना सकती है कानून, जानिए क्या रहेंगे प्रावधान

देहरादून: उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) यानी समान नागरिक संहिता (UCC) पर गठित कमेटी ने यूसीसी के लिए अपना मसौदा तैयार कर लिया है. समिति ने बैठकों, परामर्शों, क्षेत्र के दौरे और विशेषज्ञों और जनता के साथ बातचीत के बाद सहित इस पूरी प्रक्रिया में 13 महीने से अधिक का समय लगा […]

Continue Reading

धामी ने जताया भरोसा, सचिव स्वास्थ्य ने करके दिखाया काम…मानसिक स्वास्थ्य नियमावली को मंजूरी, नशा मुक्ति केंद्रों पर लगेगी लगाम…

देहरादून: उत्तराखंड की मानसिक स्वास्थ्य नियमावली को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. दरअसल, मानसिक स्वास्थ्य नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किए जाने को लेकर सरकारी और गैरसरकारी, बुद्वजीवी वर्ग, समाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की राय ली गई थी. जिसके बाद इसकी नियमावली का […]

Continue Reading

देहरादून: प्रदेश में ऐसे कई गांव हैं, जहां शादियों में पूरी तरह से शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसी क्रम में गढ़वाल स्थित भट्टीधार गांव ने इससे एक कदम आगे आकर गांव की सड़क से लेकर गांव के मुख्य चौराहों तक कुछ बोर्ड लगाए हैं, जो अब चर्चाओं में हैं. बोर्ड पर साफ तौर पर लिखा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति गांव में शराब या नशे की हालत में प्रवेश करता है, तो उसकी पिटाई की जाएगी. अच्छी बात ये है कि इस बोर्ड के लगने के बाद से यहां के युवा और बुजुर्गों ने शराब का सेवन करना बंद कर दिया है. भट्टीधार गांव ने की पहल चमोली जिले में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन से कुछ किलोमीटर दूर स्थित भट्टीधार गांव में लगभग 25 परिवार रहते हैं. पहले यहां परिवारों की संख्या अधिक थी, लेकिन वर्तमान समय में लगभग 25 परिवारों का एक ये गांव बेहद खुशहाल और खूबसूरत है. महिला मंगल दल की अध्यक्ष बसंती देवी ने बताया कि गांव में कुछ बुजुर्ग और कुछ युवा शराब के आदी हो चुके थे, जिससे आए दिन परिवारों में झगड़े होते थे. आलम ये था कि गांव में बाहर से अगर कोई बारात आती या कोई कार्यक्रम होता, तो लोग शराब पीकर देर रात हुड़दंग करते थे. इस तरह के कार्यों से गांव का माहौल खराब हो रहा था. बसंती देवी बताती हैं कि, गांव का माहौल खराब हो रहा था और ऐसे में क्या करें किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. तब गांव के अनुभवी लोगों ने इस बारे में कानूनी राय ली और ये पहल शुरू की. अब लोगों में ये डर है कि अगर कहीं से भी लड़ाई-झगड़े या शराब की खबर आई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे बना बोर्ड लगाने का प्लान बात को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निवासी किशन राम ने बताया कि, गांव का माहौल देखते हुए उनका एक दल पास के ही पुलिस थाना और वकील से सलाह लेने पहुंचा था. गांव वालों ने उन्हें अपना प्लान बताया कि अगर गांव में इस तरह के बोर्ड लगवाते हैं तो काफी हद तक शराब की समस्या से छुटकारा मिलेगा. बाहर से आने वाले लोग भी ऐसा नहीं करेंगे. उन्होंने बताया कि एक समूह भी बनाया हुआ है, जो ऐसी घटनाओं पर तुरंत संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचता है. अच्छी बात ये है कि गांव में बोर्ड लगाने के बाद अब कई गांवों में इस तरह की पहल शुरू की है. आसपास के कई गांव हैं, जहां पर इसी तरह के बोर्ड लगा दिए गए हैं. उत्तरकाशी में भी शराब पर बैन उत्तरकाशी जिले में गंगा और यमुना घाटी के कई गांवों में शराब के बढ़ते प्रचलन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में बीते जून महीने में डुंडा विकासखंड के मट्टी गांव में भी नशे पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों द्वारा ही पहल शुरू की गई है. मट्टी ग्राम प्रधान संगीता पैन्यूली की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गांववालों ने फैसला लिया है कि शादी समारोह या अन्य किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब नहीं परोसी जाएगी. नियम का उल्लंघन करने पर ₹5100 का जुर्माना लगेगा. जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. ग्राम प्रधान संगीता पैन्यूली का कहना था कि शराब की वजह से शादी हो या अन्य समारोह में माहौल खराब होता है. युवा भी इस नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं. नशा करने वाले आए दिन घर में महिलाओं के साथ मारपीट और क्लेश करते हैं. मट्टी गांव की पूरी भौगोलिक सीमा को शराब प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. गांव की सीमा में शराब की बिक्री या समारोह में शराब परोसने वाले के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. पंचायत का ये नियम तोड़ने पर कानून कार्रवाई होगी. इस प्रस्ताव की सूचना प्रशासन को भी दी गई है. गांव में शराब पीकर आने पर देना होगा 55 हजार का जुर्माना केवल गढ़वाल ही नहीं, कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी ग्रामीण महिलाओं ने समूह बनाकर शराब पीने वालों पर कार्रवाई करने का पूरा प्लान तैयार किया है. हालांकि, इस गांव में साल 2022 से ही यह कवायद शुरू हो गई थी. बेरीनाग की वैशाली ग्राम पंचायत में महिलाओं ने बैठक करके ये फैसला लिया था कि किसी भी शादी, जन्मदिन और देवी देवताओं के कार्यक्रम में पुरुषों या महिलाओं द्वारा किसी भी तरह का नशे का सेवन नहीं किया जाएगा. अगर ऐसा कोई करता है तो उसे गांव से बेदखल किया जा सकता है साथ ही ₹55000 रुपए जुर्माना देना होगा. प्रधान रेखा देवी ने बैठक कर महिलाओं के साथ यह फैसला लिया कि गांव में अगर कोई शराब पीकर हुड़दंग या घर में लड़ाई झगड़ा करता है तो उससे ₹51000 वसूलने का प्रावधान ग्राम पंचायत ने किया है. वहीं, जुर्माना वसूलने वालों के साथ अभद्रता करने पर उस परिवार को ग्राम पंचायत और व्यास ऋषि मेला समिति की ओर से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा.

देहरादून: प्रदेश में ऐसे कई गांव हैं, जहां शादियों में पूरी तरह से शराब पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसी क्रम में गढ़वाल स्थित भट्टीधार गांव ने इससे एक कदम आगे आकर गांव की सड़क से लेकर गांव के मुख्य चौराहों तक कुछ बोर्ड लगाए हैं, जो अब चर्चाओं में हैं. बोर्ड पर साफ तौर […]

Continue Reading

भारत मे है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी ! हर महीने 60 से 75 हजार की कमाई, कुल संपत्ति 7 करोड़ रुपये से ज़्यादा, जानिए नाम…  

मुंबई : आप रोज गली-मोहल्ले, चौराहे, बस और ट्रेन में कई लोगों को भीख मांगते हुए देखते हैं. इनको हम लोग गरीब, बेचारा और बेसहारा समझकर कुछ पैसे दे देते हैं. लेकिन, इनमें से कुछ लोग बिलकुल भी गरीब नहीं हैं. शायद आपको जानकार हैरानी हो कि भीख मांगकर कुछ लोग तो करोड़पति तक बन गए […]

Continue Reading

स्कूल में टीचर ने काट दिए 12 बच्चों के बाल, पैरेंट्स कर दिया बवाल ! टीचर कर दी गई टर्मिनेट…

नोएडा: नोएडा के प्राइवेट स्कूल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां छात्रों के बाल बड़े होने से एक टीचर नाराज इस कदर नाराज हो गई कि एक दर्जन से ज्यादा छात्रों के बाल काट दिए. बच्चों के परिजनों को पता चला तो हंगामा हो गया. अभिभावकों ने इसको लेकर नाराजगी जताई. यह मामला पुलिस तक पहुंच […]

Continue Reading

‘बिना उतारे कैसे देखेंगे चोट’ !  थाने में पुलिसकर्मियों ने महिला के उतरवाए कपड़े, इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक करतूत देखने को मिली. एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. जब महिला ने इसकी शिकायत थाने में की तो क्राइम इंस्पेक्टर और तीन सिपाहियों ने महिला को कमरे में ले जाकर जबरन उसके कपड़े उतारे, फिर चोट के […]

Continue Reading

विपक्षी एकता पर बोले PM मोदी- ‘ये लोग एक दूसरे को पानी पी-पीकर कोसते थे, अब…’ देखें VIDEO

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट बताया है. साथ ही शराब घोटाले और कोयला घोटाले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. पीएम ने छत्तीसगढ़ के लोगों से कहा है- ‘बदलबों बदलबाबों ये दारी कांग्रेस सरकार को बदलबों’. उन्होंने कहा कि […]

Continue Reading

वर्षा के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि की संभावना बढ़ी, सचिव आपदा प्रबंधन ने हरिद्वार, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ के DM को सावधानी बरतने के निर्देश दिये…

देहरादून: सचिव आपदा प्रबंधन डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ को वर्षा के कारण उत्तराखण्ड राज्य के संबंधित जनपदों में नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किए गए […]

Continue Reading