उत्तराखंड राजभवन में एक मार्च से सजेगा फूलों का संसार, पहली बार प्रतिभाग करेगा पुलिस विभाग देहरादून: राजभवन में वसंतोत्सव पर एक से तीन मार्च तक फूलों का संसार सजेगा। पहली बार इसमें पुलिस विभाग की ओर से भी प्रतिभाग किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, इस साल विशेष पोस्टल कवर के लिए थुनेर का चयन किया गया है। राज्यपाल ने कहा, राज्य के फूलों की अलग पहचान है, यहां फूलों के उत्पादन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं, जो उत्तराखंड के लिए एक वरदान साबित हो सकती हैं। कहा, हमें फूलों को व्यावसायिक गतिविधियों के साथ जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे, साथ ही निकटवर्ती क्षेत्रों के अलावा देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के फूलों को पहुंचाने की जरूरत है। कहा, उत्तराखंड को पुष्प प्रदेश बनाने के प्रयास किए जाएं। बताया, राजभवन परिसर स्थित बौनसाई गार्डन में पहले पौधों की 200 प्रजातियां थीं, जो अब बढ़कर 600 से अधिक हो चुकी है। पिछले साल वसंतोत्सव में ढाई लाख लोग पहुंचे थे। उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह ने कहा, इस साल उत्तराखंड के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी लोग वसंतोत्सव में आएगा। बताया, वसंतोत्सव में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 53 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह कुल 159 पुरस्कार निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद तीन मार्च, 2024 को विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद रहे। विशेष पोस्टल कवर के रूप में थुनेर का चयन किया इस साल विशेष पोस्टल कवर के रूप में थुनेर का चयन किया गया है, जिसका विमोचन राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। थुनेर में औषधीय गुण विद्यमान होने के दृष्टिगत इसका उपयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। डाक टिकट प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन आर्ट गैलरी के माध्यम से कई पेंटिंग का प्रदर्शन राजभवन ऑडिटोरियम गैलरी में किया जाएगा। इस वर्ष प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले आमजन के लिए राजभवन की नक्षत्र वाटिका, बौन्साई गार्डन एवं शंकर जी के मंदिर के भ्रमण की भी व्यवस्था की जाएगी। 35 विभाग करेंगे प्रतिभाग आयोजन में राज्य के लगभग 35 विभाग प्रतिभाग करेंगे। उद्यान विभाग के साथ ही विभिन्न शोध संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, बोर्ड, निगम आदि प्रमुख होगें। हर दिन एक घंटे सांस्कृतिक संध्या होगी संस्कृति विभाग की ओर से वसंतोत्सव-2024 के तीनों दिन सायंकाल एक घंटे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भाषाओं के गीतों, लोक नृत्यों एवं अन्य कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ ही प्रदेश से जुड़े हुए ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। फूलों से सजे वाहन करेंगे प्रचार प्रसार इस साल फूलों से सजे वाहन से देहरादून शहर में वसंतोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वाहन का फ्लैग ऑफ राज्यपाल 29 फरवरी को राजभवन से करेंगे। वसंतोत्सव का शुभारंभ एक मार्च को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। एक मार्च को दोपहर एक बजे से सायं छह बजे तक एवं दो व तीन मार्च को सुबह 9.00 बजे से सायं 6.00 बजे पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए मुफ्त खुली रहेगी।

देहरादून: राजभवन में वसंतोत्सव पर एक से तीन मार्च तक फूलों का संसार सजेगा। पहली बार इसमें पुलिस विभाग की ओर से भी प्रतिभाग किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, इस साल विशेष पोस्टल कवर के लिए थुनेर का चयन किया गया है। राज्यपाल ने कहा, राज्य के फूलों की अलग […]

Continue Reading

यूपी में मुसलमानों को रिझाने के लिए बीजेपी करेगी उर्दू और अरबी भाषा में प्रचार, जानिए क्या है प्लान

लखनऊः बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है। इस बीच यूपी में बीजेपी ने मुसलमानों को रिझाने के लिए बड़ा फैसला किया है। बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा यूपी की मस्जिदों-मदरसों पर प्रचार करेगी। प्रदेश भर के मस्जिदों-मदरसों के आसपास उर्दू और अरबी भाषा में भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत की […]

Continue Reading

आधी रात को प्रेमिका से इश्क लड़ाने पहुंचे थे टीचर, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसकी नहीं थी उम्मीद

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में टीचर को अपनी प्रेमिका से आधी रात को मिलना जाने भारी पड़ गया। जिले के एक गांव में आधी रात को बीपीएससी टीचर पड़ोस की लड़की के साथ पकड़ा गया है। गांववालों के मुताबिक, शिक्षक को हाल ही में गांव की स्कूल में पोस्टिंग हुई थी। फिर कुछ दिनों […]

Continue Reading

यूपी में विवादित पोस्टर, राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’ और अजय राय को ‘अर्जुन’ बताया, देखें वीडियो

कानपुर: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज कानपुर पहुंच रही है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाएं हैं। पोस्टर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’ और यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय को ‘अर्जुन’ के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा रहा है कि एक रथ […]

Continue Reading

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड विधान सभा में नेशनल ई विधान एप्लीकेशन की ईएफसी बैठक में प्रोजेक्ट को पूरा करने हेतु अवशेष राशि 14 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड विधान सभा में नेशनल ई विधान एप्लीकेशन की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) बैठक में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने हेतु अवशेष राशि 14 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी। विदित है कि संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी राज्यों के विधान सभा को E- Assembly or […]

Continue Reading

मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत कैंची धाम मंदिर परिसर के विकास कार्यों की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) सम्पन्न

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत 28.15 करोड़ लागत से निर्मित होने वाले श्री कैंची धाम मंदिर परिसर के विकास कार्यों की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) के दौरान कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को इस प्रोजेक्ट में मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा मल्टीलेवल […]

Continue Reading

अयोध्या पहुंचकर धामी सरकार ने किए रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन, कहा- ये सौभाग्य की बात :video

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए. इससे पहले सुबह करीब 11 बजे सीएम धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे से चार्टर विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए. अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूरी कैबिनेट […]

Continue Reading

अधिकारियों तक पहुंची हल्द्वानी हिंसा की जांच की आंच, कुमाऊं कमिश्नर ने छह अधिकारियों से मांगा एक हफ्ते मे जवाब  

हल्द्वानी: 8 अप्रैल को हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बनभूलपुरा घटना की जांच के संबंध में डीएम, एसएसपी समेत छह अफसरों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है. कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि पूरे मामले की […]

Continue Reading

उत्तराखंड : 21 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक, वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 21 फरवरी बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है. उत्तराखंड बजट सत्र से ठीक पहले होने जा रही इस कैबिनेट बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि इस कैबिनेट बैठक में कई मुख्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. […]

Continue Reading

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की, सभी निर्वाचन कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग करवाने के निर्देश दिये

देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शिक्षा एवं सम्बन्धित विभागों को राज्य में सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं हेतु पेयजल एवं शौचालय, बिजली, पर्याप्त फर्नीचर, शेड तथा दिव्यांगजनों तथा बुजर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, व्हील चेयर आदि  की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन ड्यूटी में […]

Continue Reading