हल्द्वानी के स्कूल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप, भूत-प्रेत की अफवाह से बढ़ी दहशत

हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10 और 11 की एक-दो छात्राओं को अचानक चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास मौजूद अन्य छात्राएं भी घबरा गईं। एक छात्रा […]

Continue Reading

राखी बांधने के बाद पैर छूने झुकी महिला, CM धामी ने रोककर जोड़े हाथ; SHG महिलाओं के उत्पादों का किया उत्साहवर्धन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर महिलाओं से उनके उत्पादों, बिक्री और स्वरोजगार से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं के हुनर […]

Continue Reading

ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 गिरफ्तार

देहरादून। हुड़दंगियों और अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए दून पुलिस का “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” लगातार जारी है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 23 अगस्त 2026 की रात जनपद के नगर से लेकर देहात तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने व्यापक और आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का […]

Continue Reading

विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर 75 लाख की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। विदेश में पढ़ाई और नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक के परिवार से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपितों ने पीड़ित और उसके बेटे को विदेश भेजने के बजाय उनके साथ धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं, राजपुर रोड पर पीड़ित को […]

Continue Reading

कर्मचारियों के वेतन से PF काटकर जमा न करने का आरोप, सहारा इंडिया के छह अधिकारियों पर मुकदमा

लखनऊ। सहारा इंडिया परिवार से जुड़े एक मामले में कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि (PF) की रकम काटने के बावजूद उसे संबंधित खातों में जमा नहीं करने के आरोप में छह अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों में सहारा इंडिया परिवार के दिवंगत चेयरमैन सुब्रत रॉय के भाई जयब्रत रॉय और […]

Continue Reading

मंगलौर में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या का आरोप, पिता और उसका दोस्त गिरफ्तार; गंगनहर में शव फेंकने का दावा

रुड़की। हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता और पिता के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के किसी व्यक्ति से बातचीत करने के शक को लेकर पिता उससे नाराज था। इसी नाराजगी में आरोपी ने अपने दोस्त के साथ […]

Continue Reading

ऋषिकेश में ‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत 3 गिरफ्तार

ऋषिकेश। संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भूमि एवं पारिवारिक विवादों में लोगों को डराने-धमकाने, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल थे। एसएसपी देहरादून […]

Continue Reading

हल्द्वानी डकैती का मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटी गई रकम बरामद

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए डकैती के मास्टरमाइंड यश सिडाना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार […]

Continue Reading

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों […]

Continue Reading

गुरु रविदास जयंती पर भव्य कलश वंदन कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रुड़की स्थित देव फार्म हाउस में भव्य कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकता और समाज के सभी वर्गों की व्यापक जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, […]

Continue Reading