दिल्ली दौरे पर धामी, आज होंगे नीति आयोग की 10 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल, PM मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक

उत्तराखंड

देहरादून: सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं जहां आज धामी नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे। सीएम बैठक में हिमालयी प्रदेश उत्तराखंड का पक्ष मजबूती से रखेंगे सीएम विशेषकर अवस्थापना विकास कार्यों के विस्तार और निर्माण लागत का विषय बैठक में उठा सकते हैं। नई दिल्ली में आज और कल महत्वपूर्ण बैठकें होनी हैं। आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री आपदा के प्रति संवेदनशील उत्तराखंड में सुरक्षात्मक उपायों के संबंध में राज्य का पक्ष प्रस्तुत करेंगे। रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री धामी सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री धामी विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय स्थापित करने में उत्तराखंड की ओर से उठाए जा रहे कदमों के साथ ही राज्य की अपेक्षाओं को बैठक में रखेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *