केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूजा-अर्चना दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड राज्यों से खबर

रुद्रप्रयाग:  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सोमवार सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार भगवान शिव के दिव्य दर्शन किए। इस पावन अवसर पर उन्होंने रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश, प्रदेश तथा जनकल्याण की कामना की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

पूजा-अर्चना के उपरांत बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की।  रेखा गुप्ता ने बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन किये इस दौरान रेखा का परिवार भी साथ रहा। आपको बता दें कल रेखा गुप्ता ने हरिद्वार में गंगा स्नान भी किया था और एक प्रोग्राम में शिरकत की थी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। आज मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाएं।

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतों की इच्छा की तरह मैं भी चाहती हूं कि एक दिन हम यमुना में भी स्नान करें। इसके लिए यमुना नदी की स्वच्छता के लिए अभियान पूरे कार्यकाल में चलेगा। कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी में गंगा स्नान किया है और यहीं से संकल्पित भाव से संतों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे। उन्होंने यह बात रविवार को कनखल में आयोजित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण पर कहीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *