कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद: दीपक कुमार के समर्थन में जा रहे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष हिरासत में

उत्तराखंड

हरिद्वार। कोटद्वार में एक दुकान के बार बाबा लिखने के मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों सहित मंगलवार को दीपक कुमार को समर्थन देने कोटद्वार जा रहे थे।

सूचना पर पुलिस ने चंडीघाट चौकी में उन्हें रोक लिया, लेकिन वो वहां जाने की जिद पर उतारू रहे, जिस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, नहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों को वाहन में बिठाकर रोशनाबाद जेल ले गई।

वहीं, इस संबंध में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का कहना था कि भाजपा सरकार की दमनकारी के तहत प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *