देहरादून में बड़ा हादसा: टायर फटते ही पलटा मार्बल से भरा ट्रक, स्कूटी सवार युवती घायल

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून: राजधानी देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. बीते दिन रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर तांडव मचाया, जिसका रूह कंपा देने वाला वीडियो अब सामने आया है. कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला में सोमवार शाम को मार्बल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती और खुद ट्रक का चालक घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक किस तरह अनियंत्रित होकर पलट गया. साथ ही इस क्षेत्र में यह चौथी घटना है, जिसके कारण स्थानीय लोगों में दहशत है.
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सहारनपुर से मार्बल लेकर एक बड़ा ट्रक देहरादून की तरफ आ रहा था. मोहब्बेवाला के पास अचानक ट्रक का आगे वाला एक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकराने के बाद सड़क के बीचों बीच पलट गया. इस दौरान स्कूटी सवार एक युवती अंजलि निवासी कमल विहार बंजारा वाला ट्रक की चपेट में आ गई. जबकि हादसे में ट्रक चालक फैजल निवासी जिला अलवर राजस्थान भी घायल हो गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
लेकिन घटना के बाद सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया जिस कारण पुलिस को यातायात को डाइवर्ट करना पड़ा और ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी और करीब 2 घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *