देहरादून समेत मैदानी इलाकों में लू का असर, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी; कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों एक ओर मैदानी जिलों में तेज धूप, बढ़ता तापमान और लू जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पर्वतीय क्षेत्रों में कभी-कबार अचानक मूसलाधार बारिश आने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 27 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 4400 m व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट विशेष रूप से Champawat, Dehradun, Haridwar, Nainital, Pauri Garhwal और Udham Singh Nagar के मैदानी इलाकों के लिए जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार को भी Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar, Pithoragarh और Nainital में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी जिलों में भी असर

मंगलवार को Haridwar और Udham Singh Nagar में भी आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम में यह बदलाव लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दे सकता है। इस बार अप्रैल में देहरादून समेत कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। दून में अब तक 43 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से 37% अधिक है। इसके बावजूद मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में आज तेज गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.2° सेल्सियस और न्यूनतम 22.5° सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 39.8° और 19.5° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान 28.5° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4° सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.5° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8° सेल्सियस दर्ज किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *