Uttarakhand News: फेल छात्रों के लिए NIOS स्ट्रीम-2 से दोबारा परीक्षा का मौका, साल बचाने का विकल्प

उत्तराखंड देहरादून शिक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड बोर्ड में असफल छात्रों के लिए NIOS ने स्ट्रीम-2 योजना के तहत दोबारा परीक्षा का मौका दिया है। छात्र केवल फेल विषयों की परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं।

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल हुए छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब 10वीं और 12वीं में फेल होने के बाद उनका पूरा साल खराब नहीं होगा। छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर पास होने और अपना रिजल्ट सुधारने का मौका दिया जा रहा है।

गौरतलब हो कि Uttarakhand Board of School Education ने बीते 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट घोषित किए थे। जिसमें कई छात्र-छात्राओं को बहुत अच्छे परिणाम मिले, लेकिन कुछ को असफलता का मुंह देखना पड़ा। अब National Institute of Open Schooling (NIOS) ने ऐसे छात्रों के लिए स्ट्रीम-2 परीक्षा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो एक या अधिक विषयों में फेल हो गए हैं या जिनके अंक कम आए हैं और वे उन्हें सुधारना चाहते हैं। इस योजना की खास बात यह है कि छात्रों को सभी विषयों की परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल उन विषयों की परीक्षा देंगे जिनमें वे असफल हुए हैं। साथ ही, छात्र अपने मूल बोर्ड के दो पास किए गए विषयों के अंक NIOS के परिणाम में जोड़ सकते हैं। इस तरह उन्हें कुल मिलाकर केवल तीन विषयों की परीक्षा देकर पास होने का मौका मिलेगा।

महत्वपूर्ण तारीखें और आधिकारिक वेबसाइट

NIOS की क्षेत्रीय निदेशक Anita Nair के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई 2026 तय की गई है। परीक्षाएं अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होंगी और परिणाम दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएंगे। छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट NIOS और https://sdmis.nios.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्यों है यह मौका महत्वपूर्ण

यह योजना उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है जो बोर्ड परीक्षा में असफल हो गए हैं। इससे उनका एक साल खराब होने से बच जाएगा, वे जल्दी अपना रिजल्ट सुधार सकेंगे और उनके करियर में कोई गैप नहीं आएगा। साथ ही, फेल होने का मानसिक दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *