उत्तराखंड: कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल, सदस्यता अभियान तेज

उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले दोनों बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ा रही हैं। इसी बीच दोनों पार्टियां दल सदस्यता कार्यक्रम चला रही है। जिसमें भारी संख्य में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इस सदस्यता अभियान से बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी है। आज देहरादून में पार्टी की सदस्यता का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामलि हो गए। साथ ही विभिन्न दलों के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए।

BJP Membership Drive: बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के कई बड़े नेता

इस कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में घनसाली से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन लालआर्य भी शामिल है। जिन्होंने दर्जनों समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वॉइन की। इसके अलावा कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस रुद्रपुर से अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, कांग्रेस रुद्रपुर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुए।

लक्ष्मी राणा समेत इन महिलाओं ने थामा बीजेपी का दामन

बड़ी संख्या में महिलाओं ने बीजेपी का दामन थामा। जिसमें कांग्रेस रुद्रपुर नगर पालिका अध्यक्ष मीणा शर्मा, रुद्रप्रयाग से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और 2022 पूर्व विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी राणा ने भी बीजेपी का दामन थामा। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सभी पार्टी में शामिल हुए। महेंद्र भट्ट ने फूल माला और पार्टी पटका पहनाकर सभी की भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ज्वाइनिंग करवाई।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने करवाई ज्वाइनिंग करवाई

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी में लोगों को शामिल किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए वो पार्टी के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे।

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी फिर से हारेगी। 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर से तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *