मुख्यमंत्री धामी ने मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर किया शोक व्यक्त

उत्तराखंड

हरिद्वार : हरिपुर कलां में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए संतान को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें तथा ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृतियां सदैव परिवार के साथ रहेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोक व्यक्त करने वालों में कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट,राजेश लखेड़ा,मधुकर शर्मा,सत्य प्रकाश जखमोला आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *