नगरासू गुरुद्वारा गतिरोध खत्म: छत से चौथे दिन नीचे उतरे चारों निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना

उत्तराखंड

तीन दिनों से नगरासू गुरुद्वारे की छत पर कब्जा जमाए चार निहंग सिख प्रशासन और पुलिस से लंबी बातचीत के बाद आखिरकार नीचे उतर आए हैं। वे अब पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, जिससे गुरुद्वारा गतिरोध समाप्त हो गया है।

रुद्रप्रयाग। तीन दिनों से नगरासू गुरुद्वारे की चौथी मंजिल व छत पर कब्जा करने वाले चार निहंग सिख आखिरकार नीचे उतरकर पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को प्रशासन पुलिस से लंबी वार्ता के बाद निहंग नीचे आने को तैयार हुए और पंजाब के लिए हो गए हैं।

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे चार निहंगों ने बीते 16 जून को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तलवारों से जमकर तांडव मचाया था।

दरअसल, वाहन पार्किंग की बात को लेकर एक स्थानीय होटल संचालक से उनका विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि निहंगों ने तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया, जिससे चार लोग लहूलुहान हो गए।

इस हिंसक झड़प में एक निहंग भी घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर तीन निहंग अपनी बाइकों से गौचर की तरफ फरार हो गए थे। हमले से आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम रखा।

बाद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और चारों निहंगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, घायल निहंग का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार हुए निहंग साथियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवाद दोपहर को 4 निहंगों ने रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू स्थित ‘गुरुद्वारा दमदमा साहिब’ पर कब्जा कर लिया था और मांगें न माने जाने पर देशभर से निहंगों को बुलाने की चेतावनी दी है।

स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा इस घटना पर कोई आपत्ति दर्ज न कराने से निहंग असंतुष्ट थे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *