उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंगों की बैठक:बॉर्डर पर ITBP-PAC तैनात, गाड़ियों की चेकिंग की जा रही

उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड में आज पंजाब के निहंग सिखों ने एक बड़ी सभा बुलाई है। हालांकि, यह सभा क्यों और किस उद्देश्य से बुलाई गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशिल मीडिया पर कुछ निहंगों ने बैठक की बात कही है।

वहीं, रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंजाब से आए निहंगों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके कुछ साथी 25 जून को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वे पहले चमोली और रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारों का दौरा करेंगे। वहां की व्यवस्था और हालात का जायजा लेने के बाद वे हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे।

निहंगों के अनुसार, पंजाब से आने वाला यह जत्था यह देखना चाहता है कि उत्तराखंड के पवित्र गुरुद्वारों में सिख तीर्थयात्रियों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। निहंगों के पहले दिए गए बयानों से यह भी संकेत मिलता है कि यह जत्था पंजाब के प्रमुख गुरुद्वारों और पंथ के प्रतिनिधियों के निर्देश पर उत्तराखंड में गुरुद्वारों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ रहा है।

उत्तराखंड सरकार अलर्ट

सभा को देखते हुए देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मामले को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्रशासन को स्थिति शांतिपूर्ण बनाए रखने और मामले का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार, सिख प्रतिनिधिमंडल और निहंगों के बीच बेहतर समन्वय भी देखने को मिल रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सरकार हेमकुंड साहिब आने वाले हर श्रद्धालु का सम्मान करती है।

निंहगों ने जारी की थी उत्तराखंड कॉल की वीडियो

उत्तराखंड में आज होने वाली बैठक की घोषणा कई निहंगों ने की थी। सोशल मीडिया पर निहंग जसदीप सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था, “25 तारीख को हुण चलना है।” हालांकि, मामला बढ़ने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया गया।

वहीं, रुद्रप्रयाग और चमोली दोनों जगह शांति का माहौल है। चमोली प्रशासन ने आज किसी भी बैठक के आयोजन से इनकार किया है। हालांकि, रुद्रप्रयाग में इस मामले को लेकर आज उत्तराखंड क्रांति दल प्रदर्शन करने वाला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *