ऋषिकेश में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, महिला सहित 3 तस्कर दबोचे, कार और स्कूटी सीज

अपराध उत्तराखंड

ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 17 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक कार और एक स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26/27 जुलाई 2026 की रात को कोतवाली ऋषिकेश की अलग-अलग पुलिस टीमों ने जंगलात बैरियर और साईं मंदिर आईडीपीएल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनुज रावत को 52 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में संजय कुमार और सपना को कार में ले जाई जा रही 16 पेटी (720 टेट्रा पैक) अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब से भरी कार को भी जब्त कर लिया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था।

बरामदगी

  • 16 पेटी (720 टेट्रा पैक) अवैध देसी शराब
  • 52 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब
  • तस्करी में प्रयुक्त कार (UK07-BD-4238)
  • तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी (UK07-BG-3229)

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *