प्रेमनगर में हुड़दंग करने वाले 7 युवक गिरफ्तार, निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों के निष्कासन की संस्तुति

अपराध उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। एसएसपी दून की सख्ती के बाद सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बिधौली क्षेत्र में आपस में मारपीट कर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे सात युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को कोतवाली प्रेमनगर को सूचना मिली थी कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर दोनों पक्षों के युवक उग्र होकर एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों के भी चोटिल होने की आशंका बनी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक और अधिक उग्र हो गए और दोबारा मारपीट पर उतारू हो गए।

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात युवकों को धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। युवकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई और उनके निष्कासन के संबंध में संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

गिरफ्तार युवकों के नाम

  1. आर्यन पाटनी, पुत्र नवीन कुमार पाटनी, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
  2. अभय कोहली, पुत्र प्रवीन कुमार, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
  3. नैथन, पुत्र हनरी बरेटो, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
  4. कृष उपाध्याय, पुत्र दीपक कुमार, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
  5. युग नागर, पुत्र अजय नागर, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष।
  6. अर्पित तोमर, पुत्र राजीव कुमार, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
  7. कवि अत्री, पुत्र अमरीश कुमार, निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
  • कांस्टेबल जसबीर कंडारी
  • कांस्टेबल श्रीकांत मलिक
  • कांस्टेबल जगजोत
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *