प्रेम में निराश युवक ने काटी नस, कीर्तिनगर पुलिस की तत्परता से बची जान

उत्तराखंड

कीर्तिनगर क्षेत्र के पुराने पुल पर एक युवक के हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। वह खून से लथपथ बेसुध पड़ा था। हालांकि, समय रहते पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई और अभी वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में मायूसी हाथ लगने पर युवक ने जानलेवा कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार (18 मार्च 2026) को डॉ. मयंक ने मोबाइल फोन के माध्यम से कीर्तिनगर थाने को सूचना दी कि पुराने पुल के पास एक युवक गंभीर हालत में पड़ा है, जिसने अपने हाथ की नस काट ली है और काफी खून बह रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस का इंतजार करना उचित नहीं समझा और तुरंत उसे थाने के वाहन से श्रीकोट हॉस्पिटल, श्रीनगर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि युवक की नाड़ी (पल्स) चल रही थी।
कुछ ही देर में युवक को होश आ गया और फिलहाल वह खतरे से बाहर है। युवक की पहचान विपिन (पुत्र गेंदा लाल), निवासी रानीहाट, थाना कीर्तिनगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और अब उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *