देहरादून के तीन बड़े बकायेदारों पर एक्शन, करोड़ों के फ्लैट और ऑफिस सील

उत्तराखंड

देहरादून जिला प्रशासन ने तीन बड़े बकाएदारों की संपत्ति कुर्क की.

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने जिले के तीन बड़े बकायदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है. देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर अंतर्गत बड़े बकायदारों पर एसडीएम (न्याय) के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की है. कार्रवाई में एक बिल्डर का विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील किया गया है. इस बिल्डर से 3.41 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली की जारी है. जबकि एक बिल्डर का कार्यालय कुर्क कर सील की कार्रवाई की है. इससे से 33.83 लाख रुपए की राजस्व की वसूली होनी है. इसके अलावा एक बकायदार का कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील किया गया है.

दरअसल, देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के निर्देश दिए गए हैं. जिसके तहत 13 नवंबर गुरुवार को एसडीएम (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने तहसील सदर अंतर्गत बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई.

करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई कार्रवाई में एक बिल्डर पर लगभग 3.41 करोड़ रुपए की जीएसटी वसूली थी, जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए विसप्रिंग विला राजपुर रोड पर 4 बीएचके फ्लैट सील कर दिया गया है. एक अन्य बकायेदार पर करीब 33.83 लाख और 10 प्रतिशत संग्रह व्यय की कुर्की की कार्रवाई करते हुए कार्यालय सील कर दिया गया है. तीसरे बकायेदार पर लगभग 20.10 लाख जीएसटी और अन्य कुर्की की कार्रवाई में कृष्णा होम राजपुर रोड में फ्लैट सील कर दिया गया है.

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिले के बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के निर्देश जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को दिए गए हैं. राजस्व जमा न कराने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई है. आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *