उत्तराखंड की क्रिकेटर स्नेह राणा ने टीम के साथ अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

देहरादून। हाल ही में संपन्न आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत के विजयी अभियान की तीन प्रमुख खिलाड़ियों – बल्लेबाज प्रतीका रावल, गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और ऑलराउंडर स्नेह राणा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से […]

Continue Reading

अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं : तिवारी

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र […]

Continue Reading

देहरादून जिले के 10 स्थानों पर 15 नवंबर को एक साथ होगा मॉक अभ्यास, भूकंप से बचने के लिए बताए जाएंगे उपाय!

देहरादून 13 नवंबर। भूकंप की संभावित आपदा से निपटने की तैयारी के दृष्टिगत देहरादून जिले में 15 नवंबर,2025 को सुबह 9ः30 बजे से 10 अलग-अलग स्थानों पर व्यापक मॉक अभ्यास किया जाएगा मॉक अभ्यास को लेकर बृहस्पतिवार को सभी एजेंसियों के साथ टेबल टॉप एक्सरसाइज की गई जिसमें आईआरएस से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों को […]

Continue Reading

नशे पर प्रहार: 36 लाख की हेरोइन के साथ 2 ड्रग तस्कर अरेस्ट, कॉलेज के छात्रों को बनाते थे निशाना

उत्तराखंड के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। STF और नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 123 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपए है। 36 […]

Continue Reading

सीएम धामी ने किया काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, खुलेंगे रोजगार द्वार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को आयुष, आयुर्वेद और योग की भूमि बताया. नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे के दौरान भुजियाघाट क्षेत्र में पहुंचे. यहां बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. जिसके बाद सीएम धामी ने काया आयुर्वेदिक कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ किया. इस […]

Continue Reading

देहरादून के तीन बड़े बकायेदारों पर एक्शन, करोड़ों के फ्लैट और ऑफिस सील

देहरादून जिला प्रशासन ने तीन बड़े बकाएदारों की संपत्ति कुर्क की. देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिला प्रशासन की टीम ने जिले के तीन बड़े बकायदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है. देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर तहसील सदर अंतर्गत बड़े बकायदारों पर एसडीएम (न्याय) के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कार्रवाई की […]

Continue Reading

रामनगर में सनसनीखेज वारदात, वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या, झोपड़ी में मिला खून से सना शव

सलीम अली एक दिन पहले ही यूपी की अपनी जमीन बेचकर लौटे थे, आशंका है कि लूट के इरादे से उनकी हत्या की गई होगी रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां ग्राम पुछड़ी इलाके में आज गुरुवार सुबह एक झोपड़ी के अंदर 65 वर्षीय वृद्ध सलीम […]

Continue Reading

जयमाला के स्टेज पर बवाल: दूल्हा शादी से पीछे हटा, मारपीट के बाद पूरी बरात पहुंची पुलिस चौकी

जयमाला के स्टेज पर हुआ विवाद, दूल्हा शादी से मुकरा, पूरी बरात पुलिस चौकी पहुंची रुद्रपुर। दूल्हा सेहरा बांधकर हंसी खुशी बरात लेकर घर से निकला। बाराती नाच रहे थे। गेट पर स्वागत हुआ। रिबन कटने के बाद बरात दुल्हन के घर पहुंची। जयमाला का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। दूल्हा-दुल्हन दोनों […]

Continue Reading

सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर सुनवाई कल

हल्द्वानी: रेलवे भूमि पर हुए अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल 14 नवंबर को सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे और नगर निगम की भूमि पर कथित रूप से काबिज लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पिछले तीन सालों से शरण ली हुई है। रेलवे भूमि और नगर निगम अपनी भूमि अवैध कब्जों से मुक्त […]

Continue Reading

आज अपने विधानसभा क्षेत्र चंपावत के दौरे पर रहेंगे सीएम धामी, सहकारिता मेले का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत के टनकपुर के दौरे पर पहुंचेंगे, एकता पदयात्रा एवं सहकारिता मेले में करेंगे प्रतिभाग खटीमा: प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर अपनी विधानसभा चंपावत के दौरे पर आज गुरुवार को पहुंच रहे हैं. जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार सीएम अपनी विधानसभा सीट चंपावत […]

Continue Reading