ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

ऑटो रिजेक्ट और डुप्लीकेट पत्रावलियों का होगा समाधान, समय-सीमा से पहले अधिकारियों को मिलेगा अलर्ट मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्राधिकरण में ऑनलाइन मानचित्र पत्रावलियों के निस्तारण, तकनीकी खामियों, डिजिटल डाटा की सुरक्षा और वित्तीय मॉड्यूल को […]

Continue Reading

वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं: मुख्यमंत्री

इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाते हुए विकास को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग किया। […]

Continue Reading

बिना रजिस्ट्रेशन सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीलरों पर 15 गुना जुर्माना

नैनीताल। कुमाऊं मंडल में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सड़कों पर संचालित हो रहे दोपहिया वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने ऐसे वाहनों को चिन्हित कर संबंधित वाहन डीलरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आयुक्त […]

Continue Reading

देहरादून : रक्षाबंधन पर बहनों को सीएम धामी ने निशुल्क बस यात्रा की दी बड़ी सौगात

देहरादून : 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ […]

Continue Reading

डोईवाला में स्कूल से बिजली की तार चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बिजली की तार चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार […]

Continue Reading

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिकाएं खारिज

नैनीताल। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने मामले में दोषी ठहराए गए पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने दो दिन तक चली लंबी सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। […]

Continue Reading

अल्मोड़ा: BEd-MEd की Answer Key में बड़ी गड़बड़ी, राष्ट्रीय पक्षी मोर की जगह कौआ! मचा हंगामा

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से 16 अगस्त को आयोजित बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा के बाद जारी प्रारंभिक उत्तर कुंजी में कई प्रश्नों के उत्तर गलत दर्ज होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली। सबसे ज्यादा चर्चा उस प्रश्न को […]

Continue Reading

श्रीनगर मेयर समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना सियासी कुनबा बढ़ाना शुरू कर दिया है। बुधवार को श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षद भी भाजपा में शामिल हुए हैं। आरती भंडारी ने वर्ष 2025 में […]

Continue Reading

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा […]

Continue Reading

मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; पांच घायल, दो की हालत गंभीर

देहरादून। हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े लोडर से एक ईको कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत […]

Continue Reading