बड़ी राहत: सतपाल महाराज की तबीयत अब स्थिर, CM धामी ने लिया जायजा

उत्तराखंड देहरादून

ऋषिकेश, 19 मार्च। राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को श्वास संबंधी समस्या के चलते बीते दिन एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और पहले से बेहतर बताई जा रही है।
महाराज को एहतियातन आईसीयू वार्ड में रखा गया है, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें हल्के निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी जरूरी वायटल्स सामान्य हैं।
सीएम धामी ने लिया जायजा
गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एम्स पहुंचे और सतपाल महाराज का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंत्री जी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने महाराज से बातचीत भी की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती सहित स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डॉक्टरों का बयान
संस्थान की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री के अनुसार, महाराज को हल्का निमोनिया है, लेकिन उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
फिलहाल राहत की खबर
डॉक्टरों की निगरानी में सतपाल महाराज का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *