ब्रेकिंग: सीडीएस अनिल चौहान उत्तराखंड दौरे पर, छात्रों के लिए क्यों है यह दौरा बेहद खास?

उत्तराखंड

श्रीनगर गढ़वाल : देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेंगे। वे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सशस्त्र बलों के योगदान से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा है। यह अवसर छात्रों के लिए देशभक्ति और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करने वाला साबित होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीडीएस के आगमन को लेकर सुरक्षा, मंच संचालन, यातायात और मीडिया समन्वय समेत सभी तैयारियां पूरी गंभीरता से की हैं। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कुलपति ने कहा कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान का विश्वविद्यालय आगमन गौरव का विषय है और यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

जानकारी के अनुसार सीडीएस अनिल चौहान पौड़ी जिले के गवांणा गांव के निवासी हैं और 11 गोरखा राइफल से हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार संभाला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *