ब्रेकिंग: काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का काम मई से शुरू

उत्तराखंड

काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू

भीमताल (नैनीताल)। लंबे समय से चले आ रही काठगोदाम-रानीबाग-अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य के लिए लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई प्रथम सप्ताह में टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विभाग को द्वितीय चरण में पहाड़ी कटान के लिए 1.75 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। पहाड़ी कटान के बाद सड़क पर दीवार, कलवर्ट और डामरीकरण के साथ एचएमटी के पास गौला नदी के ऊपर स्पान पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा।

बाईपास बनने से रानीबाग तिराहे से गुलाबघाटी होते हुए काठगोदाम तक लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। सबसे अधिक लाभ पर्वतीय क्षेत्रों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, धारचूला, रानीखेत, भीमताल, धारी और धानाचूली की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों को होगा।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। 15 मई के बाद से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *