उत्तराखंड : खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में चार की मौत_ कई घायल

उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक और भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार, SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *