नेहरू कॉलोनी में मारपीट और हंगामा: यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

देहरादून। हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास सार्वजनिक स्थान पर मारपीट और हंगामा करने के मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर/यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, चारों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने […]

Continue Reading

देहरादून: प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले का दून पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। […]

Continue Reading

देहरादून में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो मैनेजर गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकाकर की जा रही थी धोखाधड़ी, लैपटॉप से कई बैंकों के ग्राहकों का डेटा बरामद; 30 से अधिक युवक-युवतियां कर रहे थे काम देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देहरादून में अवैध सिम बॉक्स के माध्यम से संचालित हो […]

Continue Reading

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा, छह गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

मसूरी घुमाने के बहाने दिल्ली से देहरादून लाई गई थी नाबालिग, पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में की छापेमारी देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में किराये के मकान की आड़ में कथित रूप से संचालित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। एक अक्टूबर को पुलिस ने हरभजवाला क्षेत्र के नीलकंठ एन्क्लेव स्थित एक […]

Continue Reading

रुड़की: शराब पीने के बाद विवाद में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, प्रताप कॉलोनी में मचा हड़कंप

रुड़की। हरिद्वार जिले के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रताप कॉलोनी में गुरुवार देर रात शराब पीने के बाद हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। […]

Continue Reading

कोटद्वार में अभद्रता और जान से मारने की धमकी के आरोप में दीपक उर्फ अक्की गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में गाली-गलौज के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने का पुलिस का दावा, शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दीपक उर्फ अक्की उर्फ मोहम्मद दीपक को गिरफ्तार किया […]

Continue Reading

देहरादून में फिर पकड़े गए दो छात्र, 8.73 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान पौंधा क्षेत्र से दो छात्रों को 8.73 ग्राम अवैध MDMA (मेथिलीनडाइऑक्सी मेथामफेटामाइन) के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी केरल के रहने वाले हैं और वर्तमान में […]

Continue Reading

देहरादून में भाजपा पार्षद के घर नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार

देहरादून। बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर कथित लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि घर में करीब 20 दिन पहले काम पर रखा गया घरेलू सहायक परिवार के सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद घर से सोने के आभूषण लेकर […]

Continue Reading

सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सरकारी ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई केबल, उससे निकाला गया तांबा, केबल कटर और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार […]

Continue Reading

55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर की गई करीब 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से 6 लाख रुपये आरोपी के […]

Continue Reading