उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा दांव, धामी सरकार ने विधानसभा में पेश किया संशोधन विधेयक

विद्यालयी शिक्षा परिषद की मंजूरी की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण को मिलेगा पाठ्यक्रम तय करने का अधिकार देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों समेत अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की धार्मिक शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम संशोधन विधेयक, 2026 […]

Continue Reading

उत्तराखंड में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, महिला कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को राहत देते हुए 29 अक्टूबर, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को एक दिन का अवकाश […]

Continue Reading

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, नौ पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार, 28 अक्टूबर को प्रदेश के नौ पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम […]

Continue Reading

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही तीन […]

Continue Reading

यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में 5,129 छात्रों को मिली डिग्री, 126 मेधावियों को मिला सम्मान

छह दिवसीय समारोह का समापन, 15 गोल्ड और 82 सिल्वर मेडल प्रदान; 121 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि देहरादून, 27 अक्टूबर। देहरादून स्थित यूपीईएस (UPES) के 24वें दीक्षांत समारोह का सोमवार को समापन हो गया। 22 से 27 अक्टूबर तक आयोजित छह दिवसीय समारोह में वर्ष 2026 के ग्रेजुएटिंग बैच के कुल 5,129 विद्यार्थियों को […]

Continue Reading

15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आयोजित, 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

दून जिम्नास्टिक अकादमी, सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी और शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती ट्रॉफियां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 रविवार को 15वीं उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिम्नास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। प्रतियोगिता […]

Continue Reading

उत्तराखंड: चुनाव से पहले शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, अशासकीय स्कूलों में भरे जाएंगे खाली पद

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता खुल गया है। राज्य सरकार ने लंबे समय से इन विद्यालयों में नियुक्तियों पर लगी रोक हटाते हुए रिक्त पदों को भरने की अनुमति दे दी है। सरकार के इस फैसले […]

Continue Reading

उमेश कुमार का इस्तीफे का ऐलान, भाजपा-कांग्रेस दोनों से बनाई दूरी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं […]

Continue Reading

हिमालयी क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला हैं लघु जल विद्युत परियोजनाएं: अजय कुमार सिंह

यूजेवीएन लिमिटेड के एमडी ने रुद्रप्रयाग में कालीगंगा प्रथम, कालीगंगा द्वितीय और मद्महेश्वर परियोजनाओं का किया निरीक्षण, अतिरिक्त मशीनें लगाने की संभावनाओं पर जोर रुद्रप्रयाग, 26 अक्टूबर। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में लघु जल विद्युत परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात यूजेवीएन लिमिटेड के […]

Continue Reading

देहरादून: ATS कॉलोनी में बिल्डर पंकज मित्तल की मौत, पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित ATS कॉलोनी में सोमवार को एक बिल्डर की मौत से हड़कंप मच गया। बिल्डर पंकज मित्तल ने निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना से […]

Continue Reading