देहरादून में बेखौफ बदमाश: कॉलोनी में टहल रही महिला को बनाया निशाना

अपराध उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। वसंत विहार में दिनदहाड़े लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कालोनी में शाम को टहल रही ओएनजीसी के रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी को स्कूटी सवार अज्ञात बदमाश ने रोका और बैग लूटकर फरार हो गया। आरोपित ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता सुनंदा बर्थवाल ने बताया कि वह ओएनजीसी से रिटायर्ड अधिकारी मनोज बर्थवाल की पत्नी हैं और वसंत विहार में रहती हैं। वह रोज की तरह शाम को कालोनी में टहल रही थीं और दुकान से सामान लेने के लिए अपना हैंडबैग भी साथ लाई थीं।

तभी पीछे से स्कूटी पर आए एक व्यक्ति ने उन्हें रोका जबरन उनका बैग छीन लिया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए आरोपित का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपित ने अपना चेहरा ढक रखा था और उसकी स्कूटी की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।

छीने गए बैग में एक कीमती मोबाइल फोन, कुछ नकदी और अन्य जरूरी सामान था। पीड़ित परिवार की ओर से वसंत विहार थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *