रुद्रप्रयाग हादसा: सीएम धामी के विशेष सचिव पराग धकाते गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव IFS पराग धकाते रुद्रप्रयाग में गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार धकाते घोड़े से गिरकर घायल हो गए, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आज उनका ऑपरेशन किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय भी लगातार स्वास्थ्य अपडेट ले रहा है।

मुख्य बिंदु

रुद्रप्रयाग में घोड़े से गिरने से हुआ हादसा

रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर
गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश भर्ती

डॉक्टरों की टीम निगरानी में, आज होगा ऑपरेशन

सीएम धामी कार्यालय लगातार संपर्क में

दुआएं की जा रही हैं कि पराग धकाते जल्द स्वस्थ होकर वापस अपने कार्य पर लौटें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *