देहरादून में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों के शोर मचाने पर भागा शोएब

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। पटेलनगर थानाक्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपित को स्थानीय लोगों ने देख लिया, जिस वजह से वह पीड़िता को छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपित शोएब ने उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसी दौरान कुछ स्थानीय लोग पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *