धामी सरकार के तीन साल पूरे, राजधानी देहरादून में किया गया भव्य कार्यक्रमों का आयोजन…

उत्तराखंड

देहरादून: आज धामी सरकार 2.0 के तीन साल पूरे हो गये हैं. धामी सरकार इस दिन को सेवा, सुशासन और विकास के 3 वर्ष के रूप में मना रही है. धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर देहरादून में खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिनमें सीएम धामी ने शिरकत की. आइये आपको सिलसिलेवार इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हैं.

सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सबसे पहले देहरादून में आयोजित साइकिल रैली को सीएम धामी ने फ्लैग ऑफ किया. ये कार्यक्रम सीएम आवास पर हुआ. खुद सीएम धामी ने साइकिल चलाकर सभी का उत्साह बढ़ाया.

इसके बाद सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित फिट इंडिया रन का फ्लैग ऑफ किया. पीएम मोदी के फिट इंडिया कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सीएम धामी ने सभी से इस पर ध्यान देने की अपील की. सीएम धामी ने भी खुद योग अभ्यास किया. जिसके वीडियोज उन्होंने एक्स पर शेयर किये.

इस दौरान सीएम धामी ने कहा स्वस्थ उत्तराखंड से समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण के लिए प्रदेश के युवाओं से अपील है कि वे दिन में आधा घंटा व्यायाम के लिए अवश्य निकालें.

इसके बाद सीएम धामी ने सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देहरादून में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया. जिसमें भारी भीड़ उमड़ी. उसके बाद परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही सीएम धामी ने आगे का रोड मैप भी बताया.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *