पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर सीएम धामी उत्साहित, बोले- अब कुमाऊं में भी पर्यटन बढ़ेगा, सुनें बयान : Video

उत्तराखंड

देहरादून: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है. पीएम मोदी इसीलिए अक्सर उत्तराखंड आते रहते हैं. पीएम मोदी अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा बार तो केदारनाथ धाम ही आ चुके हैं. अब वो 12 अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं. पीएम मोदी का पिथौरागढ़ में दौरा है. पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के साथ ही उत्तराखंड बीजेपी भी पीएम मोदी के दौरे को यादगार बनाने के लिए बहुत पसीना बहा रही है.

पीएम मोदी के आने से बढ़ेगा कुमाऊं का पर्यटन

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी जॉलीकांग, पार्वती कुंड, आदि कैलाश, गुंजी और जागेश्वर धाम आएंगे. इसी के साथ पीएम मोदी पिथौरागढ़ में एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. उन्होंने कहा कि 2014 में जब मोदी पीएम बने तो उसके बाद से गढ़वाल इलाके में ऑल वेदर रोड शानदार बन गई हैं. सीएम धामी ने कहा कि विकास योजनाओं और अच्छी सड़कों के कारण चारधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. इन विकास परियोजनाओं से पर्यटक भी उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचेंगे. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके का भी धार्मिक और रोमांचक पर्यटन बढ़ेगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *