भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी, मंदिर समिति ने किया स्वागत

उत्तराखंड

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया  और भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।

मंदिर में दर्शन के पश्चात पंकज मोदी और अतिथियों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की और यात्रा को लेकर भी चर्चा की। बता दें, बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बंद कर दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को विजयदशमी पर कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई। कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी।

बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट और अमित बंदोलिया ने पंचांग गणना कर बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय की। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने कपाट बंद होने की तिथि घाेषित की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *