23 साल से फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने बसंत विहार से दबोचा

अपराध उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। देहरादून पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में थाना बसंत विहार में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में पेश नहीं होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। करीब 23 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने शनिवार को बसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर वर्तमान में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में थाना बसंत विहार पुलिस ने वर्ष 2003 में दर्ज मुकदमे के वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी की।

पुलिस के अनुसार, थाना बसंत विहार में मु0अ0सं0 45/03, धारा 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वाद संख्या 209/03 के तहत एसीजेएम चतुर्थ न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। अभियुक्त द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश न होने पर उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।

पुलिस टीम लंबे समय से आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी देहरादून आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 5 सितंबर 2026 को बसंत विहार क्षेत्र में दबिश देकर वारंटी अभियुक्त जगदीश पुत्र स्वर्गीय मंगल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

जगदीश पुत्र स्व. मंगल सिंह, निवासी ग्राम तिलहिया, थाना चतरा, झारखंड, हाल निवासी शास्त्रीनगर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून। आरोपी की उम्र करीब 55 वर्ष है।

पुलिस टीम

  • अ0उ0नि0 विजय प्रकाश
  • कांस्टेबल दीपक
  • कांस्टेबल विपिन
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *