उत्तराखंड : आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा, यूएन से संबद्ध संगठन में देंगे सेवाएं

देहरादून: आईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया। उनके त्यागपत्र को शासन की ओर से अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आईपीएस लोकेश्वर वर्तमान में पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। उनके त्यागपत्र की पुष्टि करते हुए […]

Continue Reading

भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में बनेगी एकीकृत जांच चौकी, केंद्र सरकार ने भूमि देने के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

देहरादून। भारत-नेपाल सीमा पर उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा में एकीकृत जांच चौकी की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने भूमि बंदरगाह प्राधिकरण को बनबसा में 34 हेक्टेयर वन भूमि देने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा दी है। इस चौकी के निर्माण से पड़ोसी देश नेपाल के साथ […]

Continue Reading

सीएम धामी के निर्देश पर मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी व उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल […]

Continue Reading

दीपावली से पहले हल्द्वानी को बड़ी सौगात, शहर में दौड़ेंगी सिटी बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

रामनगर: इन दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं के दौरे पर है. मंगलवार 14 अक्टूबर को सीएम धामी नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी पहुंचे. हल्द्वानी में सीएम धामी ने छह नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये बसें शहर के विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी, जिससे आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और […]

Continue Reading

सीएम धामी ने 1347 सहायक अध्यापकों तथा 109 समीक्षा एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

Continue Reading

तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालु करेंगे पांच दिन की यात्रा, CM धामी ने किया गंगोत्री धाम के लिए रवाना

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया।मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने […]

Continue Reading

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 7 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानिये पूरा मामला

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं से एक बड़ा मामला सामने आया है. काठगोदाम थाना पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेंद्र कुंजवाल समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. यह मामला गौलापार क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया गांव में सरकारी जमीन की कथित […]

Continue Reading

UKSSSC: अब 16 नवंबर को होगी सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए तैयार किया गया फुलप्रूफ प्लान

देहरादून: पेपर लीक प्रकरण के बीच उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने जिस सहकारी निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया था, वह अब 16 नवंबर को होगी। इस बार आयोग ने पेपर लीक रोकने के लिए फुलप्रूफ मास्टर प्लान तैयार किया है। आयोग के सचिव डॉ.शिव कुमार बरनवाल ने बताया […]

Continue Reading

CM धामी ने हल्द्वानी में ली BJP सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक, कहा-लैंड फ्रॉड करने वालों को नहीं बख्शेगी सरकार

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “स्वदेशी अपनाओ अभियान” को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रूप से जनता से […]

Continue Reading

CM धामी ने हल्द्वानी के सर्किट हाउस में सुनी जन समस्याएँ, संबन्धित अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार को हल्द्वानी आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सर्किट हाउस, हल्द्वानी पहुंचने पर आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (आई.जी.) कुमाऊँ श्रीमती रिद्धिमा अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने इसके उपरांत सर्किट हाउस के सभागार में […]

Continue Reading