सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने तीन घायलों को किया रेस्क्यू

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से थाना राजपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा में कार दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक महिला को चोटें आई थीं। दुर्गम परिस्थितियों और कठिन रास्ते के बावजूद SDRF जवानों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

हादसे में घायल लोगों की पहचान:

  • मोहन सिंह रावत (39 वर्ष), निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
  • रिंकी रावत (36 वर्ष), पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
  • अमर बहादुर थापा (40 वर्ष), निवासी भाववाला, देहरादून।

SDRF की त्वरित कार्रवाई से खाई में गिरे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *