मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लालकुआं में करेंगे लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग

उत्तराखंड

23 नवंबर को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 1:45 बजे बिंदुखत्ता पहुंचेंगे धामी

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (23 नवंबर) नैनीताल जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह लालकुआं के बिंदुखत्ता में आयोजित लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री कार से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता पहुंचेंगे। यहां वह लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग कर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे बिंदुखत्ता से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे। इसके बाद 3:05 बजे हेलीकॉप्टर से बनबसा के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और आयोजकों में उत्साह है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *