डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम के दायित्वों में एक बार फिर बढ़ोतरी

उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर 2001 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम पर भरोसा जताते हुए उनके दायित्व में बढ़ोतरी कर उन्हें शासन में नंबर 02 की पोजिशन पर पहुँचाया है।

उत्तराखंड शासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से अध्यक्ष ऊर्जा निगम की जिम्मेदारी लेकर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी है। अब डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के बोर्ड अध्यक्ष होंगे।

प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। गौरतलब है कि डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम प्रमुख सचिव के रूप में नियोजन विभाग, ऊर्जा विभाग और सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी पहले से ही संभाल रहे हैं। इसके अतिरिक्त डॉ सुंदरम सीपीपीजीजी तथा यूआईआईडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

ऊर्जा निगमों में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब तक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन संभाल रहे थे। मुख्य सचिव बनने के बाद से ही उनके पास यह अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। इससे पहले मुख्य सचिव रहीं राधा रतूड़ी के पास भी ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व रहा था। अब शासन ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके तहत अब वह प्रमुख सचिव ऊर्जा के साथ उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *