बिटकॉइन निवेश घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, देहरादून समेत तीन शहरों में छापे

अपराध उत्तराखंड देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड में कथित बिटकॉइन निवेश घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून, दिल्ली और रुड़की में एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान आरोपी हेमंत मोहन शर्मा के ठिकानों को खंगाला जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, देहरादून के मोहिनी रोड स्थित आवास पर सुबह-सुबह ED की टीम ने छापा मारकर कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इससे कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

मामला बिटकॉइन में निवेश के नाम पर ठगी से जुड़ा है। उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी पर लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश कराने और बाद में रकम वापस न करने का आरोप है।

इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। अब आर्थिक अपराध के एंगल से ED ने भी जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, ED पहले ही आरोपी की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

तीनों शहरों में चल रही इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को शक है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियों ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। खासकर क्रिप्टोकरेंसी जैसे क्षेत्रों में बिना सत्यापन के निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *