जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कर 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर “आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया है।

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखण्ड से संबद्ध “आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज से उनके सर्कुलर रोड स्थित आवास पर भेंट कर विकासखंड बीरोंखाल के साबली, पंचपुरी में स्थित उत्तराखंड रत्न स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कर्मवीर जयानंद भारती से संबंधित भवन के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित करते हुए 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर उनका आभार जताया है।

ज्ञात हो कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक, उत्तराखंड रत्न कर्मवीर जयानंद भारती की 146वीं जयंती के अवसर पर 17 अक्टूबर को विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, स्यूंसी में आयोजित दो दिवसीय राजकीय मेले के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड रत्न जयानंद भारती जी से संबंधित भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था।

प्रतिनिधि मंडल में आर्य समाज सावली आदि पंचपुरी” संस्था के संरक्षण वासुदेव विमल, अध्यक्ष महेशानंद आर्य, मंत्री जनजीवन राम आर्य, कार्यकारिणी सदस्य विनोद कोहली, पूर्व प्रमुख प्रीति देवी, धनेन्द्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, चन्द्र प्रकाश आर्य एवं हेमराज प्रियव्रत आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *