देहरादून में 24 घंटे में झमाझम बारिश, मालदेवता में 103.5 मिमी रिकॉर्ड वर्षा, भूस्खलन के बाद मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर यातायात बहाल

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून। उत्तराखंंड में पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। देहरादून में औसतन 39.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 103.5 मिमी बारिश मालदेवता क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है, जबकि हाथीबड़कला में 95 मिमी, कालसी में 45 मिमी, मोहकमपुर में 23.2 मिमी, जौलीग्रांट में 20 मिमी, विकासनगर में 15.5 मिमी, मसूरी में 5.2 मिमी और ऋषिकेश में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। त्यूनी में वर्षा नहीं हुई, जबकि चकराता, सहस्रधारा, यू-कॉस्ट और कोटी क्षेत्रों से आंकड़े प्राप्त नहीं हो सके।

मालदेवता-सिल्ला मार्ग पर भूस्खलन के बाद बाधित यातायात हुआ बहाल

बारिश के चलते मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग के किमी 6.125 पर रविवार रात भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया।

जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह बताया कि मलबा हटाने के बाद मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी पालन करने की अपील

वर्तमान में जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर आवागमन सामान्य है। प्रशासन ने लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग व प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *