लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ऐतिहासिक जीत, विरोधी को बड़े अंतर से हराया

उत्तराखंड

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को बड़े अंतर से पराजित किया।

घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि नरेश चौधरी को 303 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट ने 450 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले मनोज मौर्या को 136 तथा विशाल झा को 267 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद पांडे ने 515 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 404 मत मिले। महामंत्री पद पर हुए कड़े मुकाबले में नंदन सिंह राणा ने 512 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि अमजद खान को 440 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार ने 506 मतों के साथ विजय प्राप्त की। इस पद पर किशन भट्ट को 237 और भुवन सिंह बिष्ट को 181 मत मिले। वहीं संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता ने 522 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी करीम खान को 404 मत मिले।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके हितों की रक्षा तथा नगर के व्यापारिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के पर्यवेक्षकों एवं चुनाव अधिकारियों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *