देहरादून : महिला वन दरोगा की बहादुरी से लापता व्यक्ति सुरक्षित मिला

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून: सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति, जो कल दिन से लापता था, पुलिस की लोकेशन ट्रैकिंग और वन क्षेत्राधिकारी की सूझबूझ के साथ महिला वन दरोगा मिनाक्षी के साहसिक प्रयासों से रात्री 3:30 बजे सुरक्षित ढूंढ लिया गया। उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लापता व्यक्ति और उसकी पत्नी भावुक होकर महिला दरोगा के पैरों में गिर पड़े। इस भावुक क्षण ने वहां मौजूद सभी को प्रभावित किया। महिला दरोगा की बहादुरी और समर्पण को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी झाझरा ने उनके कार्य को सराहनीय बताया।

इस खोज अभियान में अजय पवार और मोहित सैनी भी मौजूद रहे। पूरी घटना ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी यदि मनोबल और साहस कायम रहे तो हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। महिला दरोगा मिनाक्षी का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *