मसूरी में SDRF की नई पोस्ट शुरू, सेनानायक ने परखी व्यवस्थाएं

उत्तराखंड देहरादून

मसूरी। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का शुभारंभ किया गया। 19 नवंबर को सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने नई पोस्ट का उद्घाटन कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान सेनानायक ने पोस्ट पर तैनात जवानों के लिए आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सेनानायक ने रेस्क्यू अभियानों के दौरान टीम के रिस्पॉन्स टाइम का भी आकलन किया। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा या आपातकालीन सूचना पर न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में SDRF की तैनाती का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और जनसुरक्षा को मजबूत करना है। मसूरी में नई पोस्ट स्थापित होने से क्षेत्र में SDRF की पहुंच और आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में और सुधार होगा।

इस अवसर पर सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, उपनिरीक्षक गब्बर सिंह सहित SDRF के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *