नगरासू गुरुद्वारे पर तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा, पंजाब CM भगवंत मान ने धामी से की अहम बातचीत

उत्तराखंड देहरादून

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित नगरासू गुरुद्वारे में मौजूद निहंग सिखों का मामला बढ़ता ही जा रहा है। लगातार तीसरे दिन भी निहंगों का गुरुद्वारे पर कब्जा बरकरार है। इस मामले में अब पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है। पंजाब सीएम ने सीएम धामी से कहा कि निहंगों की मांगों पर प्राथमिकता से विचार किया जाए। उधर इस मामले पर सीएम धामी का भी बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि इस मामले पर बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मामले पर हम बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करेंगे । देवभूमि उत्तराखंड सभी को गले लगाता है और सभी धर्मों का सम्मान करता है। यहां हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब जैसे पवित्र स्थलों का घर है। ये स्थान हमारे सिख गुरुओं ने बनाए थे। सभी धर्मों का सम्मान करना हमारे राज्य की संस्कृति और मूल्यों का एक अहम हिस्सा है। बातचीत के रास्ते सदैव खुले रहने चाहिए।

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने सीएम धामी से कहा कि कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता खुला रहना चाहिए, सभी को समझदारी से काम लेना चाहिए। सीएम मान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को पंजाब सरकार से जैसी भी सहायता चाहिए होगी वो तैयार है। पंजाब सरकार भी सिख धर्म गुरुओं से बातचीत कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *